विकासनगर, अक्टूबर 4 -- साहिया। साहिया पीजी कॉलेज के छह छात्रों का चयन श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। यह टीम नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयनित खिलाड़ियों में गोविन्द चौहान, रोहित नेगी, ध्रुव नेगी, नीरज तोमर और अभिनव शर्मा 12 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं। राहुल सिंह तोमर का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता सात अक्टूबर से गलगोटिया विश्वविद्यालय नोएडा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम छह अक्टूबर को ऋषिकेश से रवाना होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि एक ही सत्र में छह छात्रों का चयन होना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.