विकासनगर, अक्टूबर 12 -- ढकरानी स्थित ट्रांसफार्मरों में मरम्मत कार्य के चलते लिया गया शटडाउन दीपावली के चलते की जा रही है मरम्मत कार्य विकासनगर, संवाददाता। रविवार को साहिया, चकराता, सवाड़ा व त्यूणी क्षेत्र में सुबह दस बजे से तीन बजे तक बिजली गुल रही। जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ऊर्जा निगम ने पहले ही लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था की अपील की थी। लेकिन बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्यों को निपटाने में परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, यूजेवीएनएल दीपावली में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ढकरानी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य कर रहा है। रविवार को साहिया,चकराता,सावड़ा,त्यूणी से जुड़े फीडर के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गई। जिसके चलते ऊर्जा निगम को शटडाउन करना पड़ा। जिसके चलते इन क्षे...