सहारनपुर, फरवरी 9 -- दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर संचालित किया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और ट्रेनें घंटों देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंचीं। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान दिल्ली से साहिबाबाद और गाजियाबाद के बीच ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया गया। रुट डायवर्ट होने के कारण ट्रेन नंबर 14317 लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद के बीच बदले हुए मार्ग से संचालित किया गया। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 01:20 बजे था, लेकिन यह करीब पांच घंटे की देरी से शाम 06:28 बजे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.