चंदौली, दिसम्बर 27 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई सैयदराजा की ओर से शनिवार को वीर बाल दिवस का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में हुआ। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में याद किया जाता है। वक्ताओं ने कहा की सिख गुरुओं का इतिहास भारत के भीतर भक्ति और शक्ति के अद्भुत तेज का इतिहास है। इन्होंने इतिहास को जीवंत कर आने वाली पीढ़ियां के लिए एक नई प्रेरणा दी। वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह के महान बलिदान को यह...