कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के बड़े साहबजादे साहिबजादा अजीत सिंह जी का जन्म दिवस गुरुद्वारा गुरु रामदास गोविंद नगर में भक्ति भाव से मनाया गया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने इसे सोमवार को कीर्तन दरबार के रूप में मनाया। गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के बाद गुरु कृपा जत्था ने आरती की। सेवा सिमरन की प्रधान बलजीत कौर, मीनू बाबा, अजीत सिंह ने 'तेरी जय होवे' शबद गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ के ट्रस्टी प्रतिपाल सिंह बिल्ला ने 'देह शिवा बर मोहे हैं शुभ कर्मन से कबहूं न टरो' शबद गायन किया। ज्ञानी साहब सिंह ने कथा से संगत को निहाल किया। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने साहिबजादा के जीवन के बारे में बताया। कीर्तन दरबार में रमिंदर सिंह रिंकू, तनु भाटिया, डीके बग्गा, हिना मोगा, इंद्रजीत कौर, प्रद...