साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी ट्रेन (13428/13427) में यात्रियों की सुविधा को लेकर एक एसी कोच लगाया जायेगा। यह सुविध उक्त ट्रेन में 05 जनवरी से शुरू हो जायेगी। इसे लेकर साहिबगंज के कोच मेंटनेंस विभाग व रेलवे विद्युत विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। हलांकि साहिबगंज में रेलवे के पास एसी कोच मेंटनेंस की कोई सुविधा व कोई एक्सपर्ट रेलकर्मी के नहीं रहने के कारण इस दिशा में कुछ परेशानी हो रही है। इसके बाद भी स्थानीय रेलवे की ओर से इसके लिए तात्कालिक व्यवस्था की जा रही है और दुसरे यहां से एक्सपर्ट रेल कर्मी को बुलाकर सहयोग लिया जा रहा है। इस दिशा में रेलवे विद्युत विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। रेल विद्युत के पदाधिकारी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया की एसी कोच मेंटनेंस कराने में यहां कुछ दिक्कत है लेकिन इसके बा...