साहिबगंज, नवम्बर 17 -- साहिबगंज। कई महीनों के बाद एक बार फिर से गंगा नदी में साहिबगंज-मनिहारी के बीच अंतरराज्यीय फेरी यात्री सेवा सोमवार से शुरू हो गया। जिला प्रशासन की ओर से फेरी सेवा का संचालन कराया जा रहा है। इससे गंगा पार से आवागमन करने वालों को अब काफी सुविधा होगी। यह फेरी सेवा स्थानीय बिरसा मुंडा गंगा घाट यानि ब्रह्म स्थान घाट से संचालित हो रहा है। ज्ञात हो की फेरी सेवा कई माह से बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। फेरी सेवा बहाल करने के लिए जिला प्रशासन को कईयों ने धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.