साहिबगंज, अगस्त 30 -- साहिबगंज। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर साहिबगंज में पहली बार भव्य हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। मौके पर डीसी हेमंत सती बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने सिदो कान्हू स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उनके साथ जिला खेल पदाधिकारी पवन कुमार, हॉकी अध्यक्ष नमिता शर्मा, अशोक साहनी, सुशांत सौरव, अंगद यादव व सूरज कुमार भी थे। इस टूर्नामेंट के आयोजन से जिले में खेल के प्रति एक नई उम्मीद जगी है। डीसी ने खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में एक नया हॉकी मैदान बनवाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें । इससे जिले का नाम हॉकी के क्षेत्र में भी रोशन हो सकेगा। इधर, हॉकी अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.