साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- साहिबगंज। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में साहिबगंज जिले की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स पोखरिया की कक्षा 12 की छात्रा दृष्टि चटर्जी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर साहिबगंज का मान बढ़ाया है। दृष्टि अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस कला उत्सव में राज्य के 24 जिलों से लगभग 700 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और संगीत, नृत्य, वादन, चित्रकला, पारंपरिक कथा वाचन एवं नाटक जैसी छह विधाओं में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.