सीतापुर, नवम्बर 10 -- बिसवां, संवाददाता। साहित्य सुधा गीतांजलि की वार्षिक बैठक सोमवार को संस्थापक अरविन्द सिंह के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से हुआ। बैठक में विजय कुमार रस्तोगी को अध्यक्ष, अरुण गंवार को उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र त्रिपाठी को महामंत्री, अरविन्द सिंह को कोषाध्यक्ष, आनंद खत्री को समन्वयक, सतीश चन्द्र कौशिक को लेखा परीक्षक, मृत्युंजय बाजपेई को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नए सदस्यों के रूप में दिव्या सिंह चौहान एवं उदित सिंह को सम्मिलित किया गया। विद्वान सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...