महाराजगंज, मार्च 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साहित्य सभा महराजगंज की ओर से आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी में रविंद्र श्रीवास्तव जुगानी भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं से मन मोह लिया। साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता ने जुगानी भाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भोजपुरी को समृद्ध करने में जुगानी भाई का बहुत योगदान है। साहित्य सभा के संयोजक देवेश पांडेय ने जुगानी भाई की रचना फुंसियात शहर सुनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। साहित्य सभा के संरक्षक केएम अग्रवाल ने भी जुगानी भाई के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में महराजगंज के जाने-माने साहित्यकार एवं कवि स्व. डॉ. घनश्याम पांडेय के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया। उनके जीवन एवं रचनाओं पर चर्चा की गई। साहित्य सभा के संयोजक ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.