घाटशिला, फरवरी 11 -- मुसाबनी। साहित्य संस्कृति संघ द्वारा मंगलवार को नेताजी सुभाष पार्क में मुसाबनी प्रखंड की पूर्व उप-प्रमुख स्वर्गीय काकोली घोष की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना बोस ने किया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने काकोली घोष के चित्र पर पुष्पमाल अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को याद करते हुए उनकी सराहना किया। सभा में उनकी स्मृति में कविता पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुसाबनी में समुचित अस्पताल की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसके लिए जन आंदोलन चलाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। सभा में संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष, सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल सहित कृष्णा घोष, वीणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.