बांदा, दिसम्बर 21 -- बांदा। दो दिवसीय साहित्य कला सहकार महोत्सव हार्पर क्लब में हुआ। पहले दिन महिला लेखिकाओं को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ लेखिका सुशीला टाकभौरे को 18 वें प्रेमचन्द स्मृति कथा सम्मान से सम्मानित किया गया। बीजापुर की कवयित्री पूनम वासम को पहला शमशादी खानम कविता सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह की संयोजिका सबीहा रहमानी ने उनके सम्मान में प्रशस्ति का वाचन किया। चर्चित आलोचक बजरंग बिहारी तिवारी (दिल्ली) ने कहा कि सुशीला जी के लेखन के केंद्र में आंबेडकर हैं। जो सवाल वो उठाती हैं वह अपने और अपनो के लिए प्रायः असुविधाजनक होते हैं उसके बावजूद वो प्रश्नांकित करना नहीं छोड़ती। दिल्ली विवि के प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने कहा कि दलित स्त्री लेखन आज साहित्य की मुख्यधारा बनी हैं। अध्यक्षता करते हुए लखनऊ विवि की पूर्व कुलपति प्रो रूपर...