नैनीताल, मार्च 26 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ स्थित कुमाऊं विवि के महादेवी वर्मा सृजन पीठ में बुधवार को कवयित्री महादेवी वर्मा का 118वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ लेखक व विज्ञान कथाकार देवेंद्र मेवाड़ी ने व्याख्यान दिया। कहा कि वैज्ञानिकों और साहित्यकारों ने अपनी अलग-अलग दुनिया बसाई है, जिनके बीच में एक खाई लगातार बढ़ती जा रही है। साहित्य और विज्ञान के बीच ये खाई दुर्भाग्यपूर्ण है। मेवाड़ी ने कहा कि वैज्ञानिक और साहित्यकारों में कोई संवाद नहीं होता। वे एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं जानना चाहते हैं। वैज्ञानिक उपन्यास और नाटकों से कोई सरोकार नहीं रखते, जबकि साहित्यकार विज्ञान के साधारण नियम तक नहीं जानते। विज्ञान हो या साहित्य, दोनों ही कल्पना और विचारों के सहारे सच तक पहुंचने की कोशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.