बेगुसराय, जुलाई 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। साहित्य की पुस्तक के लोकार्पण में इतनी बड़ी संख्या एक उम्मीद जगाती है कि साहित्य और पुस्तक पढ़ने का सिलसिला कुंद होनेवाला नहीं है। ये बातें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन प्रशाल में गुरुवार को दूरदर्शन के महानिदेशक (सेवनिवृत्त) सुधांशु रंजन की किताब दिनकर: मन्यु एवं माधुर्य का संगम के लोकार्पण के अवसर पर कहीं। इस दौरान संस्कृति के चार अध्याय में नेहरू की लिखी भूमिका की चर्चा की। सुधांशु रंजन मूल रूप से बेगूसराय के निवासी हैं। साथ में बिहार वि़धान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के उपसभापति राम बचन राय भी थे। कार्यक्रम में नामचीन हस्तियों के अलावा अच्छी ख़ासी तादाद में बेगूसराय से लोग पहुंचे हुए थे। सुधांशु रंजन स्वागत संबोधन में पुस्तक और दिनकर पर चर्चा कर रहे थे तो बेगूसराय क...