देवरिया, नवम्बर 2 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पद्म श्री पुरस्कार से विभूषित हिन्दी साहित्य के कवि व साहित्यकार रामदरश मिश्र के निधन पर साहित्यकार व समाजसेवियों ने उपनगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कवि एवं साहित्यकार गिरिधर करुण ने कहा कि हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित कवि, साहित्यकार व महान शिक्षाविद थे रामदरश मिश्र। इनके निधन से साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी के शुक्ल ने कहा कि रामदरश मिश्र आधुनिक हिंदी साहित्य के लिए हमेशा जाने जाते थे। अपनी रचनाओं के माध्यम से हिन्दी साहित्य को नई उचाइयां प्रदान की। डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इन्होंने अपनी रचनाओं में गांव की मिट्टी, सादगी और मूल्यधर्मिता को सदैव स्थान दिया। कवि व रंगकर्मी संजय मिश्र ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.