रुडकी, सितम्बर 13 -- संस्कार भारती महानगर के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार राम शंकर सिंह के काव्य संग्रह नमन करूं का शनिवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के साहित्य विभाग के प्रांत संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने किया। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेश राजवंशी, मुख्य अतिथि सुबोध कुमार पुंडीर, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार सैनी ने पुस्तक का लोकार्पण किया। मनीष श्रीवास्तव ने पुस्तक के रचियता राम शंकर सिंह का संक्षिप्त परिचय देने के बाद काव्य संग्रह की एक रचना भी प्रस्तुत की। कई वरिष्ठ साहित्यकारों ने कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सुबोध पुंडीर सरित ने कहा कि राम शंकर सिंह की रचनाएं देश और संपूर्ण समाज के लिए समर्पित होती है...