धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता साहित्यकार परिषद धनबाद की ओर से रविवार को कोयला नगर में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में साहित्यकार परिषद धनबाद का नाम बदलकर भारतीय साहित्यकार परिषद किया गया। साल में साहित्य से जुड़े तीन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया, जिसमें साहित्य से जुड़े वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा तथा मंच प्रदान किया जाएगा। जनवरी या फरवरी में पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय तथा प्रांतीय स्तर के साहित्यकारों को परिषद की ओर सम्मानित किया जाएगा। परिषद के सुचारू संचालन के लिए वर्ष में एक बार स्वेच्छा से सहयोग राशि जमा की जाएगी। भारतीय साहित्यकार परिषद का लेटर पैड तथा बैनर यथाशीघ्र तैयार कर लिया जाएगा। भारतीय साहित्यकार परिषद की कार्यकारिणी 11 सदस्यीय होगी। बैठक की ...