भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर ने मंदरोजा में आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक विजय मिश्रा के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। साहित्यकार रंजन कुमार राय व साहित्य सफर के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि विजय मिश्रा भागलपुर आकाशवाणी की पहचान थे। स्थानीय साहित्यकारों और कवियों के प्रति उनका हमेशा आदरणीय और आत्मीय भाव रहा। मौके पर प्रेम कुमार प्रिय, अजय शंकर प्रसाद, देवेंद्र दास, हिमांशु, शिवम कुमार, इंद्रजीत सहाय, संतोष ठाकुर अनमोल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...