शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- स्वामी शुकदेवानंद के नवीन सभागार में आकुल अभिनंदन की 24वीं श्रृंखला का आयोजन मुमुक्ष शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा और विधि क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों का अभिनंदन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश कुमार पांडेय विशेष रूप से केंद्र में रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई। मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पण और वंदना के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ आकुल की रचनाओं पर आधारित गीत और ग़ज़ल प्रस्तुत की गई। विनय पांडेय द्वारा निर्मित व प्रमोद प्रमिल निर्देशित लघु फिल्म 'लास्ट कॉल' का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुरेश चंद्र मिश्रा ने डॉ आकुल का परिचय प्रस्तुत कि...