कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 194 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम और एसपी समेत जिले के अन्य विभागों के आला अधिकारियों ने शिकायतों का सुनते हुए 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। क्षेत्र के सरायदायमगंज सरैया की रहने वाली विधवा शशि पत्नी ओमप्रकाश ने एसपी से हाथ जोड़ते हुए कहा कि उसकी ताजपुर रोड पर जमीन है। जिस पर पुराना कमरा बरामदा और टीनशेड बना है। चबूतरे पर आटा-चक्की का कारखाना लगा है। पति और बेटे की मौत के बाद वह दूसरी जगह रहने लगी, जिसका फायदा उठाते हुए गांव के संतोष वर्मा, अनिल वर्मा, विलेश वर्मा, विनीत वर्मा, ब्रजकिशोर वर्मा व अशोक वर्मा ने जेसीबी द्वारा एक दिसंबर को मकान का गिरा दिया और उसमें रखे गृहस्थी व कारखा...