जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। साहब! हमारे पति जिंदा हैं फिर भी उन्हें कागजों में मारकर गलत तरीके से वरासत कर दी गई। अब मैं कागज ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रही हूं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा...। यह शिकायत सुनकर संपूर्ण समाधान दिवस में बैठे डीएम सहित अन्य अधिकारी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए, लेकिन डीएम ने जैसे ही तहसीलदार को बुलाया तो हर किसी की नजरें उनपर टिक गईं। उन्होने तत्काल इस गलती को सुधारने के लिए कहा। इस तरह की शिकायतें एक नहीं बल्कि कई आईं। उनके समाधान का आश्वासन जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिया। मौके पर 129 मामलों में से चार का समाधान भी किया। शनिवार को जिले के सभी छह तहसीलों में सपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन मछलीशहर तहसील में हुआ। यहां जिलाधिकारी खुद बैठे और अन्य जिला स्तरीय अ...