मऊ, मार्च 24 -- मऊ। जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंठा के पश्चिमी हरिजन बस्ती के मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन से लोगों में भय है। कई मकानों की छतों से बस चंद फीट ऊपर मौत बनकर हाईटेंशन तार लटक रहे हैं। खासतौर से आंधी-पानी के मौसम में लोगों की सांसें अटकी रहती हैं। यही नहीं, करीब दस मकान तो ऐसे हैं कि वह चाहकर भी दूसरी मंजिल का निर्माण नहीं करा सकते हैं। इन हाईटेंशन बिजली के तारों को हटाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार आवेदन किया मगर अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को बोले मऊ 'हिन्दुस्तान' की टीम से ग्रामीणों ने कहा कि हमारे मकानों के ऊपर मौत बनकर दौड़ रही है हाईटेंशन तार, कब हटेगी कुछ पता नहीं। ऐसे में हम लोगों की हर वक्त खतरे में जान रहती है। जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गोंठा के पश्चिमी हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.