प्रयागराज, अक्टूबर 20 -- प्रयागराज। कोरांव में पिछले दिनों आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस की उपस्थिति पंजिका का सुबह 10:20 बजे निरीक्षण किया गया तो खंड शिक्षा अधिकारी गायब मिले। उनके दफ्तर से आए सहाय अध्यापक गणेश शंकर तिवारी ने बताया कि हस्ताक्षर उन्होंने किए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी 10:47 बजे उपस्थित हुए। एसडीएम कोरांव ने इस पर आपत्ति जताकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। उधर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर आए प्रकरणों के निस्तारण की रैंडम जांच कराई। 50 प्रकरणों की जांच कुल 17 जिलास्तरीय अफसरों ने की। 14 प्रकरणों में लापरवाही सामने आई। जिस पर डीएम के निर्देश पर नौ कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई और आठ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। फूलपुर में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार मिश्र, उप निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.