अलीगढ़, अप्रैल 27 -- - बन्नादेवी क्षेत्र के एक इलाके की युवती के पिता ने दो लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा - मोबाइल फोन पर करते हैं गालीगलौज, कई बार समझाने के बावजूद नहीं माने आरोपी अलीगढ़। साहब,बेटी को शोहदे परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं रास्ते में जाते समय छेड़छाड़ कर दी। फोन पर अश्लील बातें करते हैं। विरोध पर शादी का दबाव बना रहे हैं। यह मामला बन्नादेवी के काशीराम आवास का है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। काशीराम आवास निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसकी बेटी को पड़ोस के ही दो युवक परेशान करते हैं। दो दिन पहले बेटी घर से बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शादी का दबाव बनाने लगे। घर लौटकर पीड़िता ने पूरा वाकया पिता को बताया। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.