आगरा, दिसम्बर 3 -- थाना एत्मादपुर क्षेत्र में कानपुर हाइवे के बरहन तिराहे पर ऑटो का इंतजार कर रहीं सास-बहू को दो शातिरों ने अपना शिकार बनाया। वे उनको ईंट-पत्थर से भरी पोटली थमाकर आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बरहन क्षेत्र के गांव टेहू के प्रथम कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि एक दिसम्बर को उसकी मां सूरजमुखी, भाभी सपना व छोटा भाई अर्जुन बरहन जाने के लिए एत्मादपुर हाइवे पर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। दो शातिर वहां पहुंचे। उन्हें ऑटो में बैठाकर हॉस्पिटल रोड पर ले गए। उन्होंने पोटली में सोने के बिस्किट होने की बात कही। उसके बदले महिलाओं से अपने आभूषण देने को कहा। दोनों महिलाएं लालच में फंस गयीं। उन्होंने अपने आभूषण शातिरों को दे दिए। कुछ दूर चलकर उन्होंने पोटली खोल कर देखी तो उसमें पत्थर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.