नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बीकेटी नई बस्ती में प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता की पत्नी ने सास से झगड़े के बाद खुद को गोली मार ली। खाने के लिए चावल बनाने की बात पर विवाद हुआ था। जिसमें पति ने मां का पक्ष लिया। इसके बाद ही पत्नी कमरे में गई। जहां पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज आने पर परिवार वाले कमरे में पहुंचे। महिला को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरोंने ने महिला को मृत घोषित किया।घर आकर खाना खा लो...पत्नी ने भेजा था मैसेज नवी कोट नन्दना नई बस्ती निवासी अतुल कुमार सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। भाजपा से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक मंगलवार को अतुल काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे पत्नी गुजन उर्फ गुंजा सिंह (28) ने पति को मैसे...