कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के स्थानीय कस्बे के उत्तर थोक की रेनू देवी पत्नी संदीप कुमार ने अनुसार शुक्रवार की सुबह उसका पति मजदूरी करने चला गया था। दोपहर के समय वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान ससुर ने उसके घर के सामने मुर्गे का पंख आदि लाकर फेंक दिया। विरोध पर वह उसके साथ साथ गाली-गलौज करने लगा। पत्नी के साथ मिलकर डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बहू को काफी चोटें आईं हैं। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी सास-ससुर के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.