महाराजगंज, दिसम्बर 8 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव की एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज करते हुए गहना मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता अंकिता पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर की शाम को वह अपने ससुराल स्थित घर में बैठी हुई थी। उसी दौरान उसके पति, सास और ससुर ने एक राय होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, जबकि सास और ससुर उस पर गहना वापस करने का दबाव बनाने लगे। अंकिता पाण्डेय ने बताया कि इससे पहले भी ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं, जिनका पंचायत स्तर पर समझौता भी कराया गया था। लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न का सिलसिला जारी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.