गढ़वा, नवम्बर 20 -- मझिआंव। बरडीहा पुलिस ने जीका गांव निवासी अवधेश रजवार के 31 वर्षीय पुत्र रमेश रजवार को गिरफ्तार कर ली। उसे मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। उसके बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रमेश पर बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगा गांव में अपने ही ससुराल में 19 जनवरी 2025 को अपनी सास के ऊपर जान लेवा हमला कर दिया था। उसमें महिला घायल हो गई थी। उसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। सोमवार को ही उसके घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.