फिरोजाबाद, नवम्बर 27 -- सौतेली सास ने विवाहिता के मायके से मिला जेवर बहला फुसला कर ले लिया। अब वह मांगने पर भी जेवर वापस नहीं कर रही। महिला ने सास, पति सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना नारखी में मुकदमा दर्ज कराया है। नारखी निवासी वेतन शर्मा पुत्री सुभाष चन्द शर्मा की शादी 17 फरवरी 2023 को सुनील शर्मा पुत्र पूरन चन्द शर्मा निवासी नारायन विहार, पश्चिमपुरी, सिकन्दरा आगरा से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने एसएसपी के आदेश पर पति सास सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.