सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। शहर के मिरचाईपट्टी में पारिवारिक विवाद को लेकर एक सास ने अपनी बहू पर गर्म सरसों तेल फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की ननद ने सासु मां को बच्चों के लिए कुछ बोल दिया था। इससे नाराज होकर मारपीट करने लगी। इसी दौरान उसने तेल गर्म फेंक दिया। पीड़िता की पहचान राजेश कुमार के पत्नी प्रियंका देवी (27) के रूप में की गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर 112 पुलिस पहुंचकर पूछताछ की। थाने में आवेदन देने की बात कहकर पुलिस लौट गयी। इलाज के दौरान पीड़िता ने बताया कि बार बार सास विवाद करती रहती है। हालांकि अबतक इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.