लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- थाना धौरहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी सास को ससुराल से लेकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना धौरहरा क्षेत्र के धौरहरा निवासी बृजमोहन का 25 वर्षीय पुत्र दीपू शनिवार को थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव चहलार बाइक से अपनी ससुराल गया था। वहां से अपनी सास को लेकर वापस अपने घर धौरहरा लौट रहा था। रास्ते में बाइक में कुछ खराबी आ जाने पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर समस्या देखने लगा। अचानक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.