बुलंदशहर, नवम्बर 20 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव नगला इब्राहिमपुर में अतिरिक्त दहेज और सास से एक व्यक्ति के चल रहे अवैध सम्बन्धों का विरोध करने करने पर दो माह की गर्भवती की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी के मोहल्ला न्यू राजेंद्र नगर निवासी प्रीती ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 26 जून 2023 को रोहित पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम नगला इब्राहीमपुर के साथ हुई थी। शादी में करीब 10 लाख रूपये खर्चा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति रोहित, सास, देवर, ननद और लोकेश निवासी अच्छेजा घाट दिये गये दान-दहेज से खुश नहीं थे। जिसके चलते उसकी बहन से मारपीट करते थे। साथ ही अभद्रता करते हुए अतिरिक्त दहेज में एक बाईक की मांग कर...