नवादा, जनवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा पुलिस ने राजेन्द्रनगर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस की एसआईटी ने सास की हत्या मामले की मुख्य साजिशकर्ता बहू समेत तीन अंतरजिला सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से एसआईटी ने आरोपितों को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शनिवार को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में नवादा के राजेन्द्र नगर मोहल्ले के बबलू पासवान की पत्नी सोनी कुमारी उर्फ निक्की कुमारी, गयाजी जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव के जयप्रकाश पासवान का बेटा लकी राज कुमार उर्फ बबलू, गयाजी जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के जोंधी गांव के विजय पासवान का बेटा नीरज कुमार और इसी गांव के संजय पासवान का बेटा सन्नी कुमार शामिल हैं। आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त चार एंड्रायड मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.