छपरा, फरवरी 15 -- सासाराम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए जेपीयू के दो विद्यार्थी रवाना छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शामिल होने के लिए एक छात्र और एक छात्रा को रविवार को हरी झंडी दिखाकर सासाराम रवाना किया गया। भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा एस. पी. जैन महाविद्यालय, सासाराम में 16 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर में देशभर के स्वयंसेवक भाग लेंगे। यह आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा एवं क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' विषय पर आधारित है।रवाना किए गए प्रतिभागियों में बी.पी.एस. महाविद्यालय, भोरे के हिंदी विभाग के छात्र अनुराग पांडे तथा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की छात्रा अर्चना कुमारी शामिल हैं। प्रस्थान के समय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्...