सासाराम, अगस्त 12 -- सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट में सोमवार की शाम पेशी के लिए लाया गया बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। हालांकि 12 घंटे बाद पुलिस ने बंदी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। सोमवार की शाम उत्पाद अधिनियम में डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस हथकड़ी लगाकर सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लायी थी। पेशी के पहले ही सिविल कोर्ट के समीप से पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी लेकर बंदी फरार हो गया। जब बंदी फरार हुआ तो, पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। देखते ही देखते कोर्ट के समीप आम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे। जिसके बाद सासाराम शहर की तमाम जगहों पर बंदी को गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरू की गई। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दूसरे दिन यानी मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.