सासाराम, सितम्बर 16 -- सासाराम में मंगलवार को निगरानी टीम के अधिकारियों ने बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय के एक आदेशपाल को एक लाख 16 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आदेशपाल का नाम विनोद कुमार बताया जा रहा है। वो किसी सरकारी कार्य की पैरवी के लिए रकम ले रहा था। जिसे निगरानी टीम ने पकड़ लिया। इस सम्बंध में एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की डिटेलिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक निगरानी टीम साढ़े बारह बजे करीब अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज पहुंची, और विनोद नामक कर्मी को पता करने लगी। निगरानी ने आरोपी विनोद कुमार को कार्यालय के कमरा नंबर- 105 से गिरफ्तार कर लिया। निगरानी के छापे के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आदेशपाल की गिरफ्तारी के बाद से कर्मी भी सहमे है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा में 20000 की घूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.