गोपालगंज, सितम्बर 13 -- कुचायकोट। रामानुज प्रसाद सासामूसा बाजार शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां राजस्थानी महल के स्वरूप में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर पूजा समिति के सदस्य रजत सोनी, सूरज राज, सन्नी सोनी, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रिंस सोनी, अनिल सोनी और अंकित गुप्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवकों की टीम गठित कर दी गई है, जो विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। सासामूसा में बन रहा पंडाल महज अस्थायी ढांचा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और कलात्मकता का प्रतीक के रूप में दिखेगा। पंडाल को रंगीन झालरों, झूमरों और थीम लाइटिंग से सजाया जाएगा। बांस, कपड़ा, थर्म...