हाथरस, सितम्बर 27 -- सासनी। श्री रामलीला महोत्सव के दौरान श्री काली मेला का आयोजन श्री राम नवमी बाल मेला कमेटी द्वारा दिनांक 28 सितम्बर दिन रविवार को काली स्वरूप के साथ भव्य झांकियो एंव बैंड बाजों द्वारा शहर में निकाला जाएगा। यह जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान एवं पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने सयुक्त रूप से बताया कि श्री राम नवमी बाल मेला कमेटी के बैनरतले निकाला जाएगा, जिसमें काली शोभायात्रा का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, तथा काली पूजन डॉ संदीप सिंह जादौन, रथ पूजन डॉ जगतेंद्र सेंगर द्वारा किया जाएगा। मां काली शोभायात्रा में दर्जन भर से अधिक झांकियां तथा प्रसिद्व बैंड बाजों के साथ नगर में निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.