मुंगेर, जनवरी 5 -- धरहरा, एक संवाददाता। अमारी पंचायत की फुलवरिया काली स्थान परिसर में रविवार को समाज सुधारक और महिला शिक्षा की अग्रदूत मां सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध मधुकर एवं संचालन पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमलोगों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मां सावित्री बाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर शिक्षा की अलख जगाई। उनके विचारों और प्रयासों को जीवंत रखने के लिए आज समाज को अपने अधिकारों के प्रति सजग और कानूनी रूप से जागरूक होना बेहद जरूरी है। मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम कुमार ने लोगों को ऋण संबंधी नियमों, बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा विभिन्न सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.