खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भारत की प्रथम महिला अध्यापिका, कवयित्री और महान समाज सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले महिला मुक्ति आंदोलन की प्रणेता थीं। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त कर देश की पहली महिला अध्यापिका बनने का गौरव हासिल किया। अपमान और प्रताड़ना सहकर भी उन्होंने समाज में फैली अशिक्षा, अंधविश्वास और महिला उत्पीड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.