वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यालय ललिता भेलूपुर में क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनकी जीवनी पर एक गोष्ठी महानगर महासचिव योगेंद्र यादव के अध्यक्षता में हुई। गोष्टी में महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने कहा कि क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले ने दलित महिलाओं के लिए शिक्षा का मार्ग खोला था। शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। शिक्षा के जरिए ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को बदला जा सकता है। उन्होंने अन्याय के खिलाफ जीवन पर्यंत पीडीए के लोगों को जगाने का कार्य किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले बाल विवाह, सती प्रथा, जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.