शामली, जनवरी 3 -- महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले की जयंती समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और संघर्ष पर चर्चा की गई। मुख्य कार्यक्रम जिला सचिव जय सिंह सैनी के हसनपुर स्थित आवास पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे। जय सिंह सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले ने उस दौर में महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब महिलाओं के लिए पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फूले और ज्योतिराव फूले ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.