रांची, जुलाई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा। यह संस्थान रांची स्मार्ट सिटी के परिसर स्थित जुप्मी भवन से संचालित होगा। इस क्षेत्रीय संस्थान का उद्धाटन शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय महिला व बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नवीन जायसवाल, राजेश कच्छप, मुख्य सचिव, महिला व बाल विकास के सचिव सहित सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के निदेशक उपस्थित रहेंगे। बता दें कि वर्तमान में देशभर में संस्थान के 5 क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। इससे पहले...