रांची, जनवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सावित्रीबाई फुले और जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि देश की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधार की मिसाल और नारी शिक्षा की आधारशिला रखने वाली सावित्रीबाई फुले और महान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, आदिवासी अस्मिता के सशक्त प्रतीक, झारखंड की पहचान व संविधान सभा के सदस्य मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को अधिकार बनाकर महिलाओं और वंचित वर्गों को आत्मसम्मान व समानता का मार्ग दिखाया। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं। वहीं, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने न केवल हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि झारखंड के आदिवासी समाज को एक मजबूत राजनीतिक, सामाजिक और सा...