अमरोहा, जनवरी 5 -- हसनपुर, संवाददाता। आंबेडकर विकास मंच ने रविवार को नगर में आयोजित कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई। देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डा. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक महान महिला सामाजिक सुधारक, शिक्षिका और कवयित्री थीं। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए बहुत काम किया। वह देश की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने सती प्रथा, बाल विवाह और अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ काम किया। संबोधन के बाद समाज सेवा, शिक्षा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कहा कि आज महिलाओं और युवाओं को शिक्षा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.