ललितपुर, जनवरी 3 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महान प्रवर्तक थीं। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिगत भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया तथा देश में महिला शिक्षा की नींव रखकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.