गया, जनवरी 3 -- गया जी शहर के पंचदेव धाम में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरीय नेता विनय कुशवाहा ने की। समारोह की शुरुआत सावित्रीबाई फुले की चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर की गई। विनय कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारक थीं। महिला शिक्षा के लिए इन्होंने खुद अपने पति ज्योतिबा फुले से पढ़कर महिलाओं को पढ़ने के लिए स्कूल की स्थापना की और देश की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव हासिल किया। सावित्रीबाई फुले जात-पात, छुआछूत, बाल विवाह, विधवा विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। महिलाओं के लिए क्रांतिकारी के रूप में उभर आई। जिस समय समाज के ठेकेदा...