आजमगढ़, जनवरी 4 -- आजमगढ़। सपा की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर शिक्षा की अलख जगाने वाली, देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने छुआ-छूत,भेद-भाव व गैर बराबरी को समाप्त करने के लिए समाज में जागृति और चेतना पैदा करने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षण संस्थान खोलकर लोगों को शिक्षित व जागरूक किया। सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने का प्रयास किया। भाजपा सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से पिछड़े, अल्पसंख्यक व दलितों के वोट काटने का प्रयास कर रही है। विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.